खिरकिया: खिड़कियां व जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत, हरदा में मामलों का होगा त्वरित निराकरण
Khirkiya, Harda | Apr 12, 2026 जिले में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 9 मई 2026 को किया जाएगा। यह लोक अदालत जिला न्यायालय हरदा के साथ-साथ तहसील न्यायालय टिमरनी एवं खिरकिया में भी एक साथ आयोजित होगी। जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके।