राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर चार उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
बुधनी एसडीएम श्री संजीव नागू के निर्देश पर बुधनी विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरी सिलगेना, नांनमेट, रतनपुर, खिड़ियाकुर्मी एवं चिकल्ली में राशन वितरण में अनियमितता संबंधी शिकायत मिलने पर सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती पिंकी शाक्य द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान दुकानों पर मौजूद हितग्राहियों ने राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं, दुकान समय पर नहीं खुलने तथा पीओएस मशीन में बायोमेट्रिक लगाने के बावजूद राशन सामग्री उपलब्ध नहीं कराने जैसी शिकायतें दर्ज कराईं।
निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न स्टॉक में भी अंतर पाया गया। मौके पर निरीक्षणकर्ता अधिकारी द्वारा उचित मूल्य दुकान खेरी सिलगेना, नांनमेट, रतनपुर, खिड़ियाकुर्मी एवं चिकल्ली के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। संबंधित समिति प्रबंधक, समूह अध्यक्ष एवं दुकान विक्रेताओं द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2015 की कंडिकाओं का उल्लंघन किए जाने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण को लेकर अनियमितता अथवा शिकायत पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026