जमुई: नगर परिषद जमुई में सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में फिरोज आलम उर्फ डीसू, साधना सिंह और सिकंदर साह ने जीती
Jamui, Jamui | May 30, 2026 गहमागहमी के बीच जमुई नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति का चुनाव मौजूद पदाधिकारियों की निगरानी में शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। इस दौरान लंबे अंतराल से वार्ड संख्या 01 के वार्ड पार्षद सिकंदर साह, वार्ड संख्या 30 की वार्ड पार्षद साधना सिंह और वार्ड संख्या 13 के वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू ने जीत दर्ज की।