जांजगीर: जांजगीर-चांपा पुलिस की डिजिटल पहल, 99 विवेचकों को मिले हाईटेक मोबाइल
जांजगीर-चांपा पुलिस ने अपराध विवेचना को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में जिले के 99 पुलिस विवेचकों को हाईटेक मोबाइल फोन वितरित किए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विवेचकों को निर्देश दिए कि घटनास्थल से फोटो, वीडियो, लोकेशन सहित डिजिटल साक्ष्यों का त्वरित और सुरक्षित संकलन कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करें।