बारां: सीमली गांव में खरपतवार नाशक दवा के छिड़काव से किसान की 50 बीघा की सोयाबीन फसल हुई खराब
Baran, Baran | Aug 1, 2024 बारां तहसील के सीमली गांव में एक किसान की 50 बीघा की सोयाबीन खरपतवार नाशक दवा के छिड़काव से खराब हो गई ।किसान श्यामस्वरूप मीणा ने बताया कि उन्होंने सोयाबीन फसल में खरपतवार के लिए विलोवुड कंपनी की पेट्रोमैक्स दवाई खरीदी थी जिसका छिड़काव सोयाबीन की फसल में किया जिससे 60 से 70% फसल खराब हो गई। किसान ने फसल खराबे को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी को भी अवगत करवाया ।