बारां: नारेडा रोड आसाराम आश्रम के पास चौपहिया वाहन जमीन में धंसा, लगा वाहनों का जाम, ट्रैक्टर की मदद से लोगों ने बाहर निकाला
Baran, Baran | Aug 1, 2024 नारेडा रोड आसाराम आश्रम के पास गुरूवार को सुबह 10 बजे के करीब एक चौपहिया वाहन जो सामानों से भरा हुआ था। रोड की साइड जमीन में धंस गया। ड्राईवर द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद भी वाहन बाहर नहीं निकल सका। धीरे-धीेरे रोड की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।