जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में प्राथमिकता समन्वय(priorities coordination) की बैठक हुई सम्पन्न:*
आज दिनांक-21.09.2026 को समाहरणालय सभागार में श्री आशुतोष द्विवेदी जिला पदाधिकारी, कटिहार की अध्यक्षता में सोमवारीय Priorities Coordination (प्राथमिकता समन्वय) की बैठक आहूत की गयी।
बैठक में जिला के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित प्राथमिकता वाले मुद्दों, महत्वपूर्ण लंबित मामलों, योजनाओं की प्रगति तथा आवश्यक कार्रवाई से संबंधित बिन्दुओं को PPT के माध्यम से जिला पदाधिकारी कटिहार के समक्ष बारी-बारी से प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी ने विभागवार प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों यथा-शिक्षा, स्वास्थ्य, आई0सी0डी0एस0, विद्युत, भवन निर्माण, पी0एच0ई0डी0, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभाग के कार्यालय प्रधान, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के साथ विचार-विमर्श करने के पश्चात् उसपर समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्पादन करने का निदेश दिया।
उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच अंतर विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों पर स्पष्ट निर्देश दिया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि अनावश्यक विलम्ब के कारण कार्य प्रभावित न होने पाये।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले कार्यों की नियमित समीक्षा करें, लंबित मामलों को चिन्हित कर लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय में निष्पादन कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र, सामुदायिक भवन, पंचायत सरकार भवन सहित अन्य कई विभागों के महत्वपूर्ण लंबित योजनाओं को रेखांकित करते हुए निदेश दिया कि जनहित से जुडे़ मामले एवं सरकार की प्राथमिकताओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष तत्परता बरती जाये ताकि कार्यों में प्रगति एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्राथमिक मुद्दों पर चर्चा करने के उपरांत उनके अनुपालन, निष्तारण एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
इस अवसर उप विकास आयुक्त, कटिहार डॉ नेहा, विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, संबंधित विभागों के अभियंतागण तथा जिला के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #katihar
Katihar, Bihar | Sep 21, 2026