टिकारी: टिकारी प्रखंड के मउ पंचायत के ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया, आवास योजना सूची में गड़बड़ी का आरोप
Tikari, Gaya | Sep 29, 2026 मउ ग्राम पंचायत के दर्जन भर ग्रामीण SDM कार्यालय मंगलवार दोपहर पहुंचे व शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना कारण पात्र लाभुकों के नाम हटा कर पक्का मकान वाले लोगों के नाम सूची में शामिल किया गया हैं। पूर्व के कुछ लाभुकों के नाम दोबारा सूची शामिल किए जाने की भी शिकायत की गई। इस प्रकरण पर SDM ने जाँच का आश्वासन सभी को देकर समझाया और वापस भेजा।