मुशहरी: खनन विभाग ने ठेकेदार के आरोपों को बताया भ्रामक, कहा- प्रिया कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई सही है
जिला खनन कार्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा प्रिया कंस्ट्रक्शन पर अवैध खनन के मामले में की गई कार्रवाई को लेकर उठे विवाद पर विभाग ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। कार्य संवेदक द्वारा लगाए गए आरोपों को जिला खनन पदाधिकारी ने सिरे से खारिज करते हुए उन्हें गलत एवं भ्रामक बताया है। जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत और प्रमाणों के