सरधना: जीजा ने साली पर किया जानलेवा हमला, घर में घुसकर छुरी से किए ताबड़तोड़ वार, मोहल्ला नई बस्ती ईदगाह रोड पर हुई घटना
सरधना देहात क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में शुक्रवार को दो उस समय सनसनी फैल गई, जब साली के घर पहुंच एक व्यक्ति ने अपनी उस पर छुरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।