पलासी: अररिया के पलासी प्रखंड की भीखा पंचायत में लगा जन-कल्याण सहयोग शिविर
Palasi, Araria | Jul 8, 2026 अररिया के पलासी प्रखंड की भीखा पंचायत में आयोजित सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। विभिन्न विभागों के काउंटर पर आवेदन, ई-केवाईसी, सत्यापन और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य मौके पर किए गए। अधिकारियों ने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भरोसा दिया।