कुंडा: कुंडा तहसील पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील में किया प्रदर्शन, की नारेबाजी
कुंडा तहसील पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारी ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक पंचायत किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की ।आरोप लगाए तहसील में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और शिकायतों के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती जिसे लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए पदाधिकारी ने एसडीएम कुंडा और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी किया।