कुंडा: अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे कुंडा थाने, सर्कल के सभी थानों के विवेचकों का अर्दली रूम कर किया विवेचनाओं की समीक्षा
अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय कुंडा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने सर्कल के सभी थानों के विवेशकों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष रूप से शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचको को आवश्यक निर्देश दिया।