कुंडा: जुगराजगढ रैयापुर गांव के दलित को धमकी देने के मामले में सपा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गुलशन यादव पर दर्ज हुआ केस
कुंडा कोतवाली के जुगराजगढ़ रैया पुर गांव निवासी राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गुलशन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। आप है कि राकेश ने सपा जिला अध्यक्ष को अपनी बहन के घर हुए झगड़े के मामले में समझौता करने के लिए फोन किया था। जिसके बाद उन्हें जान से मरने तक की धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।