सदर: घर से सामान लेने निकले संविदाकर्मी का शव वरुणा नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम
जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट निवासी धीरज (पुत्र माखन) का शव शुक्रवार सुबह वरुणा नदी में उतराया मिला। वह गुरुवार शाम करीब छह बजे घर से यह कहकर निकले थे कि बाजार से खाने-पीने का सामान खरीदकर जल्द वापस आएंगे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। काफी देर तक कोई संपर्क न होने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।