शहरी सेवा शिविर 2026 का आगाज।
पहले दिन सैकड़ो की संख्या में शहर वासी हुए लाभान्वित।
निगम आयुक्त स्वयं ने संभाली व्यवस्था, शहरवासियों से हुए रूबरू।
लापरवाही मिलने पर निगम आयुक्त की सख्त कार्यवाही, 2 कार्मिकों को किया निलंबित।
उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उदयपुर द्वारा शुक्रवार से शहरी सेवा शिविर का आगाज किया गया जिसमें पहले ही दिन सैकड़ो की संख्या में शहर वासी पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा योजना 2026 का आगाज किया गया है। पहले दिन नगर निगम स्थित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पर शहरवासियों हेतु शिविर का आयोजन किया। पहले दिन सैकड़ो की संख्या में शहरवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर स्थल पर पहुंचे। शिविर में जिनके दस्तावेज पूर्ण थे उनका त्वरित निस्तारण कर कार्य संपन्न किया गया एवं जिनके दस्तावेज पूर्ण नहीं थे उनको वंचित दस्तावेज निगम में जमा करवाने हेतु आग्रह किया गया है जिससे उनके कार्य जल्द सम्पन्न हो सकें। कैंप में तैयार विभिन्न प्रमाण पत्रों को हाथों हाथ बंटवाए गए।
149 स्थानों से छंटा अंधियारा।
शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को शहर में 156 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा 149 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई है। जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं। अन्य स्थानों पर भी तकनीकी खामियां दूर करते हुए रौशनी से लाभान्वित किया जाएगा।
कई समय से अटके कार्य हुई पूरे।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शुक्रवार को शहर वासियों हेतु शहरी सेवा शिविर का दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया गया था। कई शहरवासियों के कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। शिविर में पहले ही दिन नामांतरण के 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ शिविर में 153 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 129 आवेदन में दस्तावेज पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र जारी किए गए। शहर में स्वास्थ्य एवं सफाई व्यवस्था से संबंधित कुल 64 शिकायत दर्ज की गई जिसमें से 60 शिकायत का तुरंत निस्तारण करवाया गया। आयुक्त के अनुसार यह सभी कार्य त्वरित गति से किए गए हैं।
विभिन्न उद्यानों में लगाए 50 पेड़।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया की शहर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से इस बार शहरी सेवा शिविर में शहर के विभिन्न उद्यानों में सघन वृक्षारोपण करने का लक्ष्य भी रखा गया है। इसी के तहत आज विभिन्न उद्यानों में 50 पेड़ लगाए गए हैं ।
15 जुलाई तक अनवरत आयोजित होगा शिविर।
निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार नगर निगम दीनदयाल उपाध्याय सभागार में राजकीय अवकाश को छोड़कर अन्य दिनों में 15 जुलाई तक प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक अनवरत शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहरवासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके।
आयुक्त ने की आवेदकों से वार्ता, शारवासियों से अपील।
शुक्रवार को शिविर के पहले दिन निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने वहां उपस्थित आमजन से वार्तालाप कर शिविर से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। निगम आयुक्त ने वहां उपस्थित आमजन को एवं शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यह शिविर राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित हेतु आयोजित किया गया है। किसी भी शहर वासी को नगर निगम से संबंधित कोई भी कार्य बकाया है तो वह व्यक्तिअपने संपूर्ण दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंचकर अपना कार्य संपन्न करावा सकता है। निगम अधिकारी त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों के कार्य संपन्न करेंगे। सभी शहरवासी अपने परिचितों को इस शहरी सेवा शिविर में बारे में जानकारी देवे जिससे उन्हें भी शिविर का लाभ मिल सकें।
लापरवाही पर 2 कार्मिकों को लिया निलम्बित
शहरी सेवा शिविर के पहले दिन शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूछताछ केंद्र पर नियुक्त किए गए दो कार्मिक नदारद मिले जिस पर निगम आयुक्त खन्ना ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर दो कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। आयुक्त ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि शहरी सेवा शिविर के दौरान किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही नहीं बरते अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Badgaon, Udaipur | Jun 13, 2026