अमरपाटन जनपद अंतर्गत ग्राम खड़मसेड़ा में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कीचड़ से लबालब सड़क पर धान का रोपा लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।