हुज़ूर: भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई, बीजेपी पार्षद पप्पू विलास राव घाड़गे ने महापौर को लिखा पत्र
Huzur, Bhopal | Jul 4, 2025 भोपाल शहर के कई इलाकों में गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे नागरिकों को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर बीजेपी पार्षद पप्पू विलास राव घाड़गे ने महापौर मालती राय को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गंदे पानी की कई शिकायतें पार्षदों तक पहुंच रही हैं|