फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्सलेन पुल पर एक सीएनजी ऑटो में लदी 300 लीटर देसी शराब बरामद की
Fatwah, Patna | Jul 27, 2026 नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर सिक्स लेन पुल पर से एक सीएनजी ऑटो पर लोड 300 लीटर देसी शराब बरामद किया है। मौके से ऑटो चालक और शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा है। पुलिस ने शराब और ऑटो को जब्त कर लिया है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि ऑटो की रजिस्ट्रेशन नंबर से ऑटो मालिक और शराब धंधेबाज के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। नामजद प्राथमिक की किया जाएगा।