प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में गर्मी का कहर, दोपहर में बाजार सूने और सड़कों पर छाया सन्नाटा
प्रतापगढ़ में गर्मी के तीखे तेवर अब आमजन के जनजीवन को प्रभावित करने लगे हैं। जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। इसका असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ देखने को मिल रहा है। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर जहां सामान्य दिनों में यात्रियों की भीड़ रहती थी, वहीं अब गर्मी के कारण लोग दोपहर में घरों से नि