हसनपुर: रहरा और आसपास के क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
रहरा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बेमौसम बारिश से गेहूं और अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कटाई के समय हुई इस बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी भरने और फसलें बिछ जाने से किसानों के चेहरे पर मायूसी और भविष्य को लेकर गहरी चिंता है।