नरसिंहपुर जिले की शुगर मिलों द्वारा गन्ना उत्पादक किसानों का करोड़ों रुपया बकाया होने के विरोध में नरसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम जिला SDM को ज्ञापन सौंपा और लंबित भुगतान तत्काल ब्याज सहित कराने की मांग की।