दमोह: तेंदूखेड़ा परियोजना अधिकारी रिश्वत मामले में दोषी करार, जिला न्यायालय ने सुनाई 4 साल की सजा
Damoh, Damoh | Apr 30, 2026 दमोह जिला न्यायालय के विशेष न्यायालय ने महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्वेता सिंह को रिश्वतखोरी में दोषी ठहराते हुए चार साल के सश्रम कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई। वर्ष 2019 में तेंदूखेड़ा में पदस्थ रहते उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से नोटिस निराकरण के लिए 6 हजार रुपए मांगे थे, जो 4 हजार में तय हुए। लोकायुक्त टीम ने उन्हें ट्रैप किया था।