फरसगांव: फरसगांव में पेट्रोल-डीजल के लिए उमड़ी भीड़, बारी-बारी से मिल रहा ईंधन
कोंडागांव जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते फरसगांव के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ताओं को बारी-बारी से ईंधन दिया जा रहा है। वहीं खेती-किसानी का समय शुरू होने से किसान भी डब्बे लेकर डीजल लेने पहुंच रहे हैं, जिससे पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।