जमालपुर: जमालपुर में सीआईएसएफ जवान के बंद घर से दो लाख की संपत्ति चोरी, मां गई थीं इलाज कराने
जमालपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। छोटी केशोपुर नालापार में दलपूज्जी काली मंदिर के पास टोरिल मंडल स्कूल के समीप सीआईएसएफ जवान राजीव कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। छत्तीसगढ़ में तैनात जवान की मां मंजू देवी इलाज कराने पटना एम्स गई थीं। गुरुवार रात लौटने पर घर, बक्से और अलम