मनीगाछी: वाजितपुर थाने की बड़ी कार्रवाई, नामजद अभियुक्त जय प्रकाश शर्मा गिरफ्तार
वाजितपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या-62/26 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाजितपुर थाना कांड संख्या-62/26 में नामजद अभियुक्त जय प्रकाश शर्मा, पिता रामजी शर्मा, ग्राम जातुका, थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया है।