कोलेबिरा: कोलेबिरा में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, SIR मैपिंग पर जोर
कोलेबिरा में शनिवार शाम 4 बजे प्रखंड कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में SIR मैपिंग एवं अनमैपिंग कार्यों की समीक्षा कर पंचायत अध्यक्षों और बीएलए को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पेसा कानून और क्षेत्रीय विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।