सिराथू: नशा मुक्ति भारत अभियान के 100 लोगों ने शाहज़ादपुर से प्रयागराज की ओर शुरू की पैदल यात्रा
सिराथू तहसील क्षेत्र के शहजादपुर से 100 लोगों का एक जथ्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए शुक्रवार दोपहर रवाना हुआ है। नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत यह लोग प्रयागराज तक पैदल यात्रा करते हुए जाएंगे लोगों में जागरूकता जागने के लिए प्रचार भी करेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने इन लोगों को रवानगी दी है। पैदल जाने वाले लोगों का संचालन पहलवान रामकिशन कर रहे हैं।