गढ़मुक्तेश्वर: गढ़ कस्बे में किसान की जेब से निकाले ₹80000, गढ़ कोतवाली में दी तहरीर
बहादुरगढ़ के रहने वाले पीड़ित किसान राजवीर सिंह ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह गांव से गढ़ में बीज लेने के लिए आया था। बीज खरीदने के बाद जब वह किसी काम से अन्य दुकान पर सामान खरीदने के लिए जाने लगा तो रास्ते में एक बाइक अनियंत्रित होकर उसके पास पहुंची, जिससे बचने के चक्कर में वह सड़क किनारे हो गया। आगे जाकर पीड़ित ने जेब चेक की तो 80 हजार रुपये गायब थे।