सदर थाना पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 71 किलो 230 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। धनेत रोड नाकाबंदी में आई-20 कार से डोडा चूरा मिला, जिसे एस्कॉर्ट कर रही XUV 300 कार भी पकड़ी गई। आरोपी गोविंद जाट व सोहन लाल को गिरफ्तार किया है।