राजपुर: धूल के गुबार में घुट रही ज़िंदगी, NH-343 पर लोगों का निकलना हुआ दूभर
बलरामपुर जिले के राजपुर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 343 इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। सड़क निर्माण के दौरान उड़ रही धूल ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि दिन में भी वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है, ताकि सामने से आने वाले वाहन दिखाई दे सकें। वीडियो में साफ देखा जा सकता