सदर: सारनाथ पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 16, 2026 सारनाथ पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त धवल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त धवल सिंह पुत्र धन्नजय सिंह निवासी भक्तिनगर कॉलोनी, थाना लालपुर-पांडेयपुर को थाना सारनाथ परिसर से पकड़ा गया। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।