शाहगंज: जहरखुरानी मामले में वांछित अभियुक्त विपिन कुमार प्रजापति को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर के थाना शाहगंज पुलिस ने जहरखुरानी के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में की गई। मामला 19 मार्च 2026 का है, जब दुर्गविजय सिंह निवासी सुलतानपुर ने अपनी नानी प्रमिला सिंह को रोडवेज बस से भेजा था। यात्रा के दौरान वे अचेत अवस्था में सड़क किनारे मिले थे