हाजीपुर: वैशाली DM के निर्देश: चापाकल मरम्मत कार्य में तेज़ी लाएं, जलस्तर डेटा व जियो टैग फोटो प्रतिदिन उपलब्ध कराएं
जिले में आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा पेयजल व्यवस्था, चापाकल मरम्मत एवं जलस्तर की स्थिति को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।