सरधना: पाली गांव में आई बारात में फेरों के दौरान दूल्हे ने कहा- टीके में मिले 11 लाख रुपए और बुलेट दुल्हन ही दहेज है, लौटाई
सरधना के गांव पाली में समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। जहां शिवानी, पुत्री हरिओम की शादी सहारनपुर जनपद के गांव शिमलाना निवासी राहुल पुंडीर के साथ संपन्न हुई। इस विवाह समारोह में उस समय एक अनूठा और सराहनीय दृश्य देखने को मिला, जब दूल्हे राहुल पुंडीर ने दहेज के रूप में दिए गए 11 लाख रुपये वापस लौटा दिया।