सिकंदरा: पोहे रोड में 17 बिजली पोल के 11 हजार वोल्ट के एल्युमिनियम तार चोरी, चोरों ने काटकर ले गए, प्राथमिकी दर्ज
Sikandra, Jamui | Sep 26, 2026 सिकंदरा पोहे रोड में चोरों ने 17 बिजली पोल के 11 हजार वोल्ट के एल्युमिनियम एसीएसआर रैबिट तार काटकर चोरी कर लिए। नदी के समीप दो तथा मुरारी चौक के पास करीब 15 पोल के तार काटे गए। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता वीरेंद्र कुमार के आवेदन पर शुक्रवार 7 बंजे को सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस जांच की जा रही है।