लोहरदगा: कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत बसिया के लिए हुए रवाना, राहुल गांधी की यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में लेंगे भाग
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गुमला जिला के बसिया कामडरा प्रखंड के रास्ते राहुल गांधी की भारत जोड़ो ने यात्रा गुजरेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गुमला जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को इंडोर स्टेडियम कन्वे में एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें भाग लेने के लिए कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत रवाना हुए हैं।