देहरादून: भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेस के दर्जनों नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के दर्जनों नेताओं ने भाजपा कि सदस्यता ग्रहण कि। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का पार्टी में स्वागत किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और मालचंद के साथ ही दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।