गौरिहार: देवनगर में कलेक्टर का निरीक्षण, जल गंगा अभियान व योजनाओं की समीक्षा की
कलेक्टर ने ग्राम देवनगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब और “एक बगिया मां” अभियान के फलोद्यान का निरीक्षण किया। मजदूरों से काम कराने और समय पर भुगतान के निर्देश दिए गए। बुधवार की शाम 4 बजे ग्रामीणों से चर्चा के दौरान बिजली कटौती की समस्या सामने आने पर एसडीएम को समाधान के निर्देश दिए गए।