नवाबगंज: बाराबंकी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, मंत्री ने कहा- भाजपा की स्थापना राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प है
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को बाराबंकी में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा और जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराया।