चूरू: अग्रसेन नगर के पास 20 वर्षीय गर्भवती महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Churu, Churu | Jul 23, 2025 चूरू शहर के अग्रसेन नगर के पास रहने वाली 20 वर्षीय गर्भवती महिला ने बुधवार को घर में रखे जहरीले पदार्थ का भूलवश सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ से विवाहिता की तबीयत बिगड़ गयी। परिवार के लोगों ने विवाहिता कोे निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका ईलाज किया।