चम्पावत: गोरलचौड़ मैदान में आयोजित मिनी गोरल कप अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता सेमीफाइनल में एबीसी ने मल्लिकार्जुन को 4-1 से हराया
गोरलचौड़ मैदान में चंपावत स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को मल्लिकार्जुन और एबीसी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। ट्राईब्रेकर तक मुकाबला पहुंचा जिसमें एबीसी ने चार एक से जीत दर्ज की मैच के दौरान संदीप देव, आयुष, विकास चौधरी मैच रेफरी रहे । फाइनल मुकाबला एबीसी और माउंट कार्मल के बीच कल 15 अगस्त को खेला जाएगा।