Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image
image

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज़ एसोसिएशन परिवार के साथ मनाएगी दिवाली समारोह यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज़ एसोसिएशन, सर्कल यमुनानगर की ओर से इस वर्ष दिवाली समारोह 24 अक्टूबर 2026 को सदस्यों एवं उनके परिवारों के साथ मनाया जाएगा। एसोसिएशन के सर्कल अध्यक्ष चमन लाल केंसे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दिवाली समारोह आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इस बार कार्यक्रम को परिवार के साथ कुछ अलग अंदाज में मनाने का प्रयास किया जाएगा। एसोसिएशन के पेट्रन एल. एस. श्रेवाल ने बताया कि इस बार समारोह में सदस्यों के दोहते, दोहती, पोहते, पोतियां तथा विशेष रूप से पुत्रवधुओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि परिवार के सभी सदस्य अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर एक साथ बैठें और सांझा परिवार की झलक देखने को मिले। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पंजाब नेशनल बैंक सर्कल ऑफिस करनाल के सर्कल हेड त्रिमूर्ति शिव पांडे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्य एवं उनके परिवार के सदस्य स्वयं अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे समारोह में पारिवारिक अपनापन और उत्साह देखने को मिलेगा। एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव बॉडी के सर्कल सचिव एस. पी. कंबोज ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एग्जीक्यूटिव बॉडी के सभी सदस्यों को समय आने पर अलग-अलग जिम्मेदारियां एवं ड्यूटी अलॉट की जाएगी, ताकि समारोह में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। एसोसिएशन के पेट्रन एच. एस. लांबा ने कहा कि एसोसिएशन का पूरा प्रयास रहेगा कि इस बार का दिवाली समारोह केवल एक कार्यक्रम न होकर परिवार की एकता, आपसी प्रेम और सांझा परिवार की भावना का सुंदर संदेश दे।

MORE NEWS