किरनापुर: ग्राम मुंडेसर्रा में अवैध खनन पर खनिज विभाग की छापेमारी, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बालाघाट जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में खनिज अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। उप संचालक खनिज फरहत जहां ने सोमवार लगभग प्रातः 11 बजे बताया कि खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए दो