जनपद कन्नौज के ब्लॉक गुग़रापुर के अमरौली गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग एक लाख रुपए का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया इसके साथ साथ आग की चपेट में आने से एक भैंस भी झुलस गई । अमरौली गांव निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनके घर अज्ञात कारणों से आग लग गई थी । जिसमें उनका काफी नुकसान हुआ है ।