जसवंतनगर: मॉडल तहसील में बंदरों का आतंक, बैनामा लेखक मानसिंह को काटकर किया घायल
तहसील में बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। बैनामा लेखक मानसिंह को बंदर ने काट लिया, जिसके बाद वह इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मानसिंह के मुताबिक, तहसील परिसर में बड़ी संख्या में बंदर आए दिन उत्पात मचाते हैं। पानी की टंकियों के ढक्कन तोड़कर बंदर उनमें नहाते हैं, जिससे पेयजल की शुद्धता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है।