बगहा: बगहा विधायक राम सिंह ने गन्ना मूल्य के बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा में उठाई मांग
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बगहा विधायक राम सिंह ने नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण मांग की। विधायक राम सिंह ने बिहार के गन्ना मूल्य पर भी बढ़ोतरी की बात कही। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में गन्ना मूल्य कम है, इसकी भी बढ़ोतरी होनी चाहिए। इस मांग को लेकर किसानों में खुशी है।