सादाबाद: खोड़ा में आलू के भाव और कोल्ड स्टोर में जगह न मिलने पर किसान ने जुतवाई 5 बीघा आलू की फसल, हुआ भारी नुकसान
सहपऊ क्षेत्र के खौडा के किसान सुनील कुमार छोकर के द्वारा 14 बीघा आलू किया गया था, नौ बीघा तो उनका खुद कर कोल्ड स्टोर में पहुंच गया था लेकिन 5 बीघा खेत में ही था जिसको रखने के लिए कोल्ड स्टोर में जगह भी नहीं मिल रही थी वही आलू का भाव भी नहीं मिल रहा था, जिसको लेकर किसान के द्वारा करीब पांच बीघा आलू की फसल को जुतवा दिया गया है जिससे किसान का भारी नुकसान हुआ है