मनोहरथाना: छान क्रेशर मशीन के समीप वन विभाग की टीम ने अवैध खेर की लकड़ी की जप्ती की
छान गांव में क्रेशर मशीन के समीप भारी संख्या में खेर की लकड़ी मिली। इसे जप्त कर कोलू खेड़ी मालियान नर्सरी पर लाया गया। अवैध खेर की लकड़ी के मालिक की तलाश की जा रही है । लगभग 50 से 60 क्विंटल लकड़ी हो सकती है। अकलेरा मनोहर थाना क्षेत्रीय वन अधिकारी टीम में नाका प्रभारी जुगराज मीणा,सुनील व वनरक्षक उम्मेद सिंह, वनरक्षक वीरेंद्र सिंह, सहित आदि का सहयोग रहा।