कोडरमा: कोडरमा में सप्तम् लघु सिंचाई, द्वितीय जल निकाय और प्रथम स्प्रिंग गणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कोडरमा जिला स्थित बिरसा संस्कृति भवन में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल कोडरमा-सह-नोडल पदाधिकारी, सप्तम् लघु सिंचाई गणना के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को 12 बजे किया गया। यह प्रशिक्षण सप्तम् लघु सिंचाई गणना, द्वितीय जल निकाय गणना तथा प्रथम स्प्रिंग (झरना) गणना के सफल संचालन हेतु सभी प्रखंड स्तर के प्रगणक एवं पर्यवेक्